Saturday, 17 June 2017

फिटनेस के लिए आयुर्वेद अपनाए।

हेल्‍थ और फिटनेस के लिए आयुर्वेद अपनाए।

 

हेल्‍दी रहने के लिए त्रिदोष से बचें
जब भी हमारे शरीर में त्रिधातुओं का अनुपात अंसतुलित हो जाता है तो मानव शरीर रोगग्रस्‍त हो जाता है। हमारे शरीर में वात,कफ और पित्‍त त्रिधातु पाई जाती है,इनके अनुपात में असंतुलन आने पर ही शरीर स्‍वस्‍थ नहीं रहता है। इसलिए शरीर को निरोग रखने के लिए कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए
1. भोजन नियम के अनुसार एक तय समय पर रोजाना करना ही चाहिए।
2. भोजन को खूब चबाकर खाना चाहिए, देखने और सुनने में यह बात बेहद सामान्‍य है लेकिन दातों से चबाकर भोजन करने से हमारी आंतों को अतिरिक्‍त मेहनत नहीं करनी पड़ती और आसानी से भोजन का पाचन हो जाता है।
3. खाने के तुंरत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह तुंरत खाने के बाद पानी पीते हैं, ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए।
4. दिन भर में कम से कम 5 से 6 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
5. दोपहर के भोजन के बाद इंसान को कम से कम 10 मिनट लेटकर आराम करना चाहिए जबकि रात्रि के भोजन के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट जरूर टहलना चाहिए।
6. बहुत ज्‍यादा तैलीय भोज्‍य और पकवान का सेवन से बचना चाहिए,मन को काबू में रखते हुए ही सेवन करना चाहिए।
7. सुबह उठकर जल का सेवन सबसे पहले करना चाहिए, तांबे के लौटे में रात के समय जल रखकर भी सुबह 1 से 2 गिलास पानी पीने से बहुत लाभ होता है।
8. सुबह की सैर शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है इसके साथ ही अपने शरीर की जरूरत के अनुसार उचित आसन भी इंसान को करना चाहिए।    

No comments:

Post a Comment