Showing posts with label skin tips. Show all posts
Showing posts with label skin tips. Show all posts

Friday, 7 July 2017

फोड़े-फुंसी को दूर करता है ये चमत्‍कारी नुस्खा

फोड़े-फुंसी को  दूर करता है ये चमत्‍कारी नुस्खा

आज दुनिया का हर दूसरा आदमी चर्म रोगों से परेशान है। चर्म रोग यानी फोड़े-फुंसी, दाद-खाज खुजली, घमौरियां, चकत्‍ते जैसी कई ऐसी समस्‍याएं है जिनसे हर कोई कभी न कभी परेशान रहा होगा। अगर आप भी फोड़े-फुंसी से परेशान है और इससे बचने के लिए उपायों की खोज कर रहे हैं, तो हम आज आपको फोड़े फुंसी के लिए 1 मिनट में असरदार घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे, जो बर्सों से आजमाया और परखा हुआ हैं। ये नुस्‍खा कारगर होने के साथ-साथ किफायती भी है और इसका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं है। इस उपाय को अपनाने के 1 मिनट के अंदर ही आपको इसका असर के बारे में पता चल जायेगा। 

फोड़े-फुंसी या दाद-खाज खुजली जैसे चर्म रोग का मुख्‍य कारण दूषित रक्‍त होता है। जब शरीर में रक्‍त दूषित हो जाता है तो कुछ समय के बाद उसका प्रभाव बाहर त्वचा पर भी नजर आने लगता है। गंदगी चाहे बाहर हो या अंदर, दोनों ही हाल में आपकी सेहत के साथ-साथ त्‍वचा के लिए भी हानिकारक होती है। यह हमारी प्राकृतिक खूबसूरती को छीनकर कई सारे चर्म रोगों को जन्‍म देता है और फोड़े-फुंसियां भी उन्‍हीं में से एक है।

फोड़े-फुंसी के लिए काली मिर्च

फोड़े-फुंसी को दूर करने के लिए काली मिर्च बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्‍टीरियल गुणों के कारण यह प्राकृतिक औ‍षधि है। यह फोड़े-फुंसी के कारण होने वाली सूजन और दर्द को दूर करती है। और इससे फुंसी वही बैठ जाती है।


बनाने के लिए सामग्री

  • काली मिर्च - कुछ दाने
  • पानी - थोड़ा सा 

बनाने और लगाने का तरीका

  • काली मिर्च के कुछ दाने लेकर उसे अच्‍छी तरह से कूट लें।
  • फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्‍ट बना लें।
  • अब इस पेस्‍ट को फोड़े फुंसी वाली त्‍वचा पर लगा लें।
  • आपको एक मिनट के बाद इसका असर दिखाई देने लगेगा।
तो देर किस बात की इस चमत्‍कारी उपाय को आप भी करें और दूसरों को भी बताये।

Thursday, 25 May 2017

अपनी त्वचा को स्वस्थ और साफ-सुथरी बनाएं

अपनी त्वचा को स्वस्थ और साफ-सुथरी बनाएं 



अपनी त्वचा को स्वस्थ और साफ-सुथरी बनाएं Homemade Tips For Clear & Spotless Skin in Hindi 
 शरीर की सुन्दरता में सबसे अहम स्थान त्वचा का है | पर मौसम व वातावरण का प्रभाव इसे सबसे ज्यादा प्रभावित करता है | यदि आप कुछ नेचुरल टिप्स अपनाएँ तो त्वचा की नजाकत को बरक़रार रखा जा सकता है |
त्वचा देह की सुरक्षाकवच होती है | अंदर की गंदगी को पसीने के रूप में बाहर निकालने के साथ-साथ बढ़ते केशों का पोषण व उंगलियों पर नाखूनों को थामने में मदद भी करती है |
प्राकृतिक पदार्थों से निर्मित यह शरीर हवा, पानी व धूप के संयोग से फलती फूलती है | इस संतुलन के गड़बड़ाने पर शरीर मुरझाने लगता है | पौष्टिक तत्वों की कमी शरीर में पनप रहे रोगों आदि का त्वचा पर सीधा प्रभाव पड़ता है | लेकिन यदि हम त्वचा की ठीक तरह देखभाल करें तो परिवर्तन की इस गति को धीमा किया जा सकता है |

सामान्य त्वचा Normal Skin Tips

सामान्य त्वचा सबसे अच्छी मानी जाती है | त्वचा की सुरक्षा और कमनीयता बरकरार रखने के लिए नहाने से पहले त्वचा पर गाजर का रस या पुदीने की पत्तियों का रस लगाएं | 10 मिनट बाद धो दें | इस से त्वचा की कांति लंबे समय तक बनी रहेगी |

रुखी त्वचा Dry Skin Homemade Remedy For Clear Skin

रुखी त्वचा पपड़ीदार व धारीदार दिखाई देती है | इसकी सुरक्षा के लिए सप्ताह में एक बार बादाम के पेस्ट या जई के आटे से त्वचा की सफाई करें | आंखों के आसपास की त्वचा को बचाते हुए पेस्ट लगाएं | बाद में पोछकर या धोकर हटा दें | खरबूजे का रस चेहरे पर लगाएं, फिर 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें | इससे त्वचा की रंगत निखर उठती है | भोजन में दूध व दही की मात्रा बढ़ाएं |

तैलीय त्वचा Oily Skin Homemade Remedy For Clear Spotless Skin

यह अधिक चमकती है | ऐसी त्वचा पर तिल ज्यादा होते हैं | तैलीय त्वचा होने पर दिन में तीन बार चेहरे की सफाई करें | मुलतानी मिट्टी, जई का आटा व बादाम का पेस्ट तैलीय त्वचा की बहुत अच्छी सफाई करते हैं | इन में से किसी एक का प्रयोग करें | खीरे का रस चेहरे पर लगाएं तथा 10-15 मिनट बाद धो दें | इससे त्वचा में ताजगी आ जाती है | इसके अलावा नीबू का रस भी लगाया जा सकता है |
तैलीय त्वचा को साफ करने के लिए मुट्ठी भर गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को ले कर एक कप खौलते पानी में डालकर डुबो दें | 8-10 मिनट बाद जब पानी कुछ कम गर्म रह जाए तब पंखुड़ियों को निकालकर पीसकर गूदा बना लें और त्वचा पर अच्छी तरह से लगा कर 6-7 मिनट बाद सूखने पर ठंडे पानी से धो लें |

मिश्रित त्वचा Mixed Type Skin Homemade Remedy

इसकी सफाई कुछ कठिन है क्योंकि इसमें कुछ जगह रूखापन तो कुछ भागों पर तैलीयता रहती है | ऐसी त्वचा में नाक और ठुड्डी प्रायः तैलीय जबकि गाल, कनपटी और माथा रुखा रहता है | आंख के समीप की त्वचा भी रुखी रहती है | चिपचिपे क्षेत्रों पर फेस पैक लगाकर 15 मिनट बाद साफ करें |