Showing posts with label beutytips. Show all posts
Showing posts with label beutytips. Show all posts

Thursday, 3 August 2017

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये 




चेहरे का सौंदर्य बढ़ाता है  चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में त्वचा का बहुत बड़ा योगदान है | मौसम और त्वचा की प्रकृति के अनुरूप देखभाल करने से त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है | अक्सर ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं (Make Your Own Facepack At Home) और बड़ी आसानी से अपने चेहरे की कांति वापस ला सकती हैं |
जाड़े के दिनों में शुष्क त्वचा (Skin Care In Winter) को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है | शुष्क त्वचा ठंड से जल्द प्रभावित होती है और सूखकर उसमे दरारें पड़ जाती हैं | Homemade face pack for glowing skin in winter in hindi.

शुष्क त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Dry Skin

एक चम्मच चने के बेसन में थोड़ा शहद और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं | अगर आप अंडे की जर्दी लगा सकती हैं तो और बेहतर है | अंडे की जर्दी में दो चम्मच शहद मिलाकर अच्छा सा घोल तैयार करें | इसे चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें | इससे त्वचा का अच्छा पोषण होता है और नर्मी भी बनी रहती है |
त्वचा का तेल- संतुलन बनाए रखने के लिए रात में चेहरे को अच्छी तरह धो लें, फिर एक चम्मच बादाम के तेल में 4-5 बूंद गिल्सरीन और मलाई मिलाकर लेप करें | आप सिर्फ गिल्सरीन और नीबू का रस भी प्रयोग कर सकती हैं | ऑलिव ऑयल से मालिश करना भी लाभदायक है मगर ध्यान रहे, चेहरे पर मालिश हमेशा नीचे से ऊपर की ओर करना चाहिए | गालों पर गोलाई से मालिश करें |

सामान्य त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Normal Skin

सामान्य त्वचा को आमतौर पर ज्यादा परेशानी नहीं सहनी पड़ती | इसे हमेशा सामान्य बनाए रखने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं | मसूर की दाल को पानी में भिगो लें, फिर दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लेप लगाएं | सूख जाने पर धो लें | कच्चा दूध भी बहुत फायदेमंद है | रात को सोने से पहले दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं, सुबह धो लें | अंडे के प्रयोग से भी अच्छा फेस पैक तैयार हो सकता है | दूध में अंडा फेटकर हल्दी-बेसन का लेप बनाएं और चेहरे पर लगाएं | इससे चेहरे का रंग भी साफ होगा | हल्दी में बहुत से औषधीय गुण हैं- यह रक्त-शोधक का काम करती है | दही, बेसन और गिल्सरीन का मिश्रण भी सामान्य त्वचा की अच्छी देखभाल कर सकता है |

तैलीय त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Oily Skin

यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो गर्मी के दिनों में अच्छे साबुन का प्रयोग करें | साबुन के बदले चने के बेसन तथा संतरे के छिलके के पाउडर का पर्योग भी कर सकती हैं | इनका गाढ़ा घोल बनाकर चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें |
Make winter face pack for glowing skin at home easily. जाड़े के दिनों में तैलीय त्वचा वरदान है, लेकिन मौसम की खुश्की थोड़ा बहुत इसे भी प्रभावित कर जाती है इसलिए इस मौसम में ऐसी त्वचा को भी थोड़ी देखभाल की जरुरत है | इसके लिए आप एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमे थोड़ा दूध और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं | बेसन में दूध और मलाई का फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं | सप्ताह में एक बार, अंडे की सफेदी में थोड़ा दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर बना हुआ लेप लगाएं | आपकी त्वचा खिल उठेगी |

Saturday, 27 May 2017

beuty tips

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के उपाय

नींबू का उपयोग
 आपके के लिए सबसे बेहतर होगा क्योंकि ये बहुत ही आसान और सस्ता है इस उपाय को करने के लिए आप नींबू को काट लें और इसके आधे भाग को अपने चेहरे पर उस जगह पर रगड़ें जंहा पर पिम्पल्स हो रहे हो. और यदि इसे लगते समय आपको जलन महसूस हो तो घबराएं नहीं क्योंकि ये बहुत ही कारगर उपाय है. क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड़, मुँहासों को पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार ड़ालता है. लेकिन एक बात  याद रखें कि चेहरे को नींबू से रगड़ने के बाद उसे पानी से धोएं. बाहर निकलने या कंही जाने से पहले सनस्क्रीन लगा कर ही निकले. और ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि साइट्रिक एसिड़ सूरज की किरणों से आपके चेहरे को होने वाले नुकसान को बढ़ा सकता है.
कच्चा आलू 
आपके लिए खाने में ही नहीं बल्कि कई तरह से उपयोग किया जाता है आप इससे अपने त्वचा में होने वाले रोग को थोड़ा कम कर सकते है. आपको इस उपाय को करने के लिए आलू को काटकर उसे अपने चेहरे या त्वचा के उन जगहों पर लगाना जंहा बहुत ज्यादा पिम्पल्स और रहे हो . आलू में मौजूद एंटी-इनफल्मेटरी गुण घावों को भरने में मदद करते हैं. आलू को अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए रहने दें. और फिर इसे ठन्डे पानी से अच्छी तरह से धों लें. ऐसा यदि आप इस उपाय को एक सप्ताह तक करते है तो आपका चेहरा चमकदार हो जायेगा और आपके चेहरे के पिंपल पूरी तरह खत्म हो जाती है.
चाय
 पीना सभी के लिए पसंद होता है लेकिन चाय की पत्तियों का तेल भी आपको खूब पसंद आएगा क्योंकि ये बहुत ही गुणकारी औषधी है इसका उपयोग केवल चाय बनाने में ही नहीं बल्कि रोगों को ठीक करने में भी आपकी मदद करता है. और चाय की पत्तियों का तेल एक अच्छी जीवाणुरोधी दवा है. यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आपके मुंहासों के धब्बों को मिटा देगी.