Showing posts with label Beauty tips. Show all posts
Showing posts with label Beauty tips. Show all posts

Wednesday, 20 September 2017

चमकती त्वचा के लिए आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

चमकती त्वचा के लिए  आसान आयुर्वेदिक नुस्खे (Top  Ayurvedic Tips For Glowing Skin)


हमें अपनी त्वचा की देखभाल भी प्राकृतिक तरीके (Natual Skin Care)
 से ही करना चाहिए क्योंकि प्रकृति में ही छिपा है हमारी सुंदरता का राज।
 बस हमें इसके असर और इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए।
इसमें न तो कोई साइड इफेक्ट का डर है और न ही किसी रिएक्शन का खतरा।
चेहरे और त्वचा का सौन्दर्य, रंगत और कोमलता बढ़ाना चाहते हैं
तो हमें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन का इस्तेमाल इसलिए भी करना चाहिए
 क्योंकि इससे हमारे चेहरे और त्वचा में कुदरती आभा आएगी और
यह सुंदरता टिकाऊ भी होगी।
त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान (Harmful Elements for Skin)
 सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों, धूप, प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी,
ध्रूमपान और शराब के सेवन से होती है।
बाजार में बिकने वाले महंगे सौंदर्य उत्पाद पर यकीन
 करने की बजाय अगर हम घरेलू और
आयुर्वेदिक नुस्खों (Home based Ayurvedic Remedies)
 को आजमाएं तो त्वचा में निखार और चमक आने के
 साथ-साथ त्वचा स्वस्थ भी रहेगी।
ग्लोइंग स्किन  आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Tips for Glowing Skin)
1. हल्दी से हटते हैं मुहांसे 
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक एंटी-फंगल है।
 इसके लेप लगाने से त्वचा पर मुहांसे,
पिंपल और पिग्मेंटेशन नहीं होते हैं।
2. चंदन से स्किन में आता ग्लो
बाजार में त्वचा की देखभाल के लिए बिकने बनने वाले
ज्यादातर कॉस्मेटिक में चंदन का इस्तेमाल होता है।
 चंदन से त्वचा में निखार आता है।
चंदन त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है।
 इसके इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और मुहांसे नहीं होते हैं।
3. एलोवेरा त्वचा की करती सुरक्षा
एलोवेरा एक नेचुरल एंटी क्लिंजर (Natural Skin Cleanser) है।
 इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें पाए जाने वाले
एंटी इंफ्लेमटरी गुण से त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षा मिलती है।
 इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection)
होने पर होने वाली जलन भी कम होती है।
4. नीम की पत्ती से त्वचा में आती चमक
त्वचा के लिए नीम की पत्ती काफी कारगर होती है।
 इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई
गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ
मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
5. एवाकाडो से स्किन को मिलता प्रोटीन
एवाकाडो (Avocado) से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।
 यह ड्राय स्किन वालों के लिए काफी कारगर है।
एवाकाडो में प्रोटीन होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
6. नींबू से मिटती हैं झुर्रियां
चेहरे पर नींबू का रस लगाएं। निचोड़े गए नींबू के छिलके भी चेहरे
 पर कुछ दिन तक मल सकते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी।
धोते समय गालों को हथेलियों से थपथपाकर सुखाएं,
 इससे गालों में रक्त का संचार बढ़ता है और झुर्रियां मिट जाती हैं।
7. डार्क स्पॉट मिटाने के लिए टमाटर है कारगर
चेहरों का डार्क स्पॉट (Dark Spots) मिटाने में टमाटर काफी असरदार है।
 टमाटर के रस में नींबू का रस, हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर लेप बना लें।
 इस लेप को गालों पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।
 रोज एक बार इसे आजमाएं। डार्क स्पॉट खत्म हो जाएँगे।
8. चुकंदर चेहरे को बनाएगी गुलाबी
चुकंदर का सेवन त्वचा में गुलाबी निखार लाता है।
 चुकंदर में काफी मात्रा में आइरन होता है,
जिससे हीमोग्लोबिन मिलता है। इसे पीस कर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
 रोजाना इसे आजमाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
9. अंकुरित चना और मूंग खाएं
अंकुरित चना और मूंग सुबह-शाम खाएं।
चेहरे की झुर्रियां खत्म होंगी। चना और मूंग में विटामिन ई होता है,
 जो झुर्रियां मिटाने में कारगर होता है।
चना और मूंग नियमित खाने से स्किन में ग्लो आता है।
10. गाजर का रस पीएं
गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है,
एक ग्लास गाजर का रस रोज पिएं। इससे त्वचा में निखार आता है
, झुर्रियां गायब होती हैं।
Natural herbs for glowing skin,
 इन नेचुरल हर्ब से स्किन में आएगा ग्लो

Tuesday, 25 July 2017

चेहरे के दाग धब्बे हटाए

 चेहरे के काले दाग धब्बे, मुहासों के निशान से छुटकारा पाए


चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए?जाने दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय | यौवन लाता है मुहासे जो छोड़ जाते है दाग और धब्बे| सावधानी तो पहले से ही रखनी चाहिए की मुहासे ही न हो और अगर हो गए हो तो उन के घरेलु इलाज करना चाहिए| अगर लापरवाही रखी तो मुहासों के कारण दाग धब्बे हो जाते है जिन्हें निकालना मुश्किल है, नामुम्किन नहीं| चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए उस के लिए घरेलु नुस्खे यहाँ पर आप जानेंगे | 
कई व्यक्तियों में ऐसा देखा जाता है की दाग और धब्बे प्रमाण में बहुत है और काले भी है| ऐसे दाग धब्बे हटाने के उपाय में यह प्रयोग करे:

दाग धब्बे हटाने के उपाय - Chehre Ke Daag Mitane Ke Upay

  • बेकिंग पाउडर, हाइड्रोजन पेरोक्साइड (६%) का पेस्ट बना के दाग धब्बे वाले जगह पर अच्छी तरह से घिसे कम से कम ५ से १० मिनट तक| 
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड न मिलने पर आप सिरका बेकिंग पाउडर के साथ उपयोग कर सकते है| 
  • जटिल दाग और धब्बे का एक दूसरा उपाय है निम्बू का रस, शहद और एक-दो बूँद ग्लिसरीन का मिश्रण| काले दाग और धब्बे पर यह लगा के थोड़ी देर तक घिसते रहिये और आधे घंटे के बाद धो दे| 
  • हल्दी के साथ निम्बू का रस और शहद का भी अच्चा लेप तैयार होता है काले दाग के लिए| हल्दी और निम्बू दोनों चेहरे के काले दाग धब्बे को मिटाने में सफल सामग्री है| 
  • जटिल से जटिल काले दाग के लिए संतरे का चिल्का का उपयोग लाभकारी होता है| ताजे छिलके को कूट दे और शहद मिला के काले दाग पर लगा दे और देखे कैसे यह मिट जाते है|

चेहरे के दाग कैसे हटाए इस के अन्य उपाय - Gharelu Upay Apke Face Ke Liye

चेहरे के दाग कैसे हटाए अगर यह दाग बहुत गहरे और काले नहीं है जैसे की मुहासों के कारण बनी हलके दाग और आँखों के नीचे के दाग| इन साधारण दाग धब्बो को  दूर करने के लिए आप यह प्रयोग करे: 
  • सिर्फ दूध का उपयोग करे तो भी काली चमड़ी दूध में रहित लैक्टिक एसिड से धीरे से सवर जाती है| 
  • दूध के साथ आप हल्दी का उपयोग करे तो और भी शक्तिशाली लेप तैयार होता है| रूखी त्वचा के लिए यह मिश्रण श्रेष्ट है| तेली त्वचा के लिए हल्दी और निम्बू का रस बेहतर रहता है| 
  • एक और असरकारक लेप दाग और धब्बे के लिए बनाए इस तरह: घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस ले, हल्दी मिलाये, निम्बू का रस मिलाए, थोड़ासा  बेकिंग सोडा मिलाए और इसे साधारण और जटिल दाग धब्बे हटाने के लिए उपयोग में ले| 
  • हलके से दाग और धब्बे हो तो आप सिर्फ गुलाब की पंखुड़ी को कूट कर दूध में मिला के मल दे तो त्वचा संवर जाएगी|
  • नारियल का तेल में हल्दी और बेकिंग सोडा मिलाये और फिर हिलाए और चेहरे पर लगाने से पहले निम्बू का रस चेहरे के काले दाग वाले जगह पर घिसते रहे| रुखी त्वचा के लिए यह बेहतर है|
  • दही और हल्दी का उबटन बना के नियमित उपयोग करने से त्वचा का रंगत सुधर जाता  है| 
  • बेसन, चावल का आटा भी आप दही में मिला के चेहरे पर घिस सकते है जिस से मृत कोशिका निकल जाएगी और चेहरा निखर उठेगा 

Monday, 24 July 2017

सौन्दर्य के लिए आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

  सौन्दर्य के लिए  आसान आयुर्वेदिक नुस्खे




हमें अपनी त्वचा की देखभाल भी प्राकृतिक तरीके (Natual Skin Care) से ही करना चाहिए क्योंकि प्रकृति में ही छिपा है हमारी सुंदरता का राज। बस हमें इसके असर और इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। इसमें न तो कोई साइड इफेक्ट का डर है और न ही किसी रिएक्शन का खतरा।
चेहरे और त्वचा का सौन्दर्य, रंगत और कोमलता बढ़ाना चाहते हैं तो हमें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन का इस्तेमाल इसलिए भी करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे चेहरे और त्वचा में कुदरती आभा आएगी और यह सुंदरता टिकाऊ भी होगी।
त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान (Harmful Elements for Skin) सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों, धूप, प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी, ध्रूमपान और शराब के सेवन से होती है।
बाजार में बिकने वाले महंगे सौंदर्य उत्पाद पर यकीन करने की बजाय अगर हम घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों (Home based Ayurvedic Remedies) को आजमाएं तो त्वचा में निखार और चमक आने के साथ-साथ त्वचा स्वस्थ भी रहेगी।

 1. हल्दी से हटते हैं मुहांसे 
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक एंटी-फंगल है। इसके लेप लगाने से त्वचा पर मुहांसे, पिंपल और पिग्मेंटेशन नहीं होते हैं।
2. चंदन से स्किन में आता ग्लो
बाजार में त्वचा की देखभाल के लिए बिकने बनने वाले ज्यादातर कॉस्मेटिक में चंदन का इस्तेमाल होता है। चंदन से त्वचा में निखार आता है। चंदन त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और मुहांसे नहीं होते हैं।
3. एलोवेरा त्वचा की करती सुरक्षा
एलोवेरा एक नेचुरल एंटी क्लिंजर (Natural Skin Cleanser) है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी गुण से त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षा मिलती है। इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) होने पर होने वाली जलन भी कम होती है।
4. नीम की पत्ती से त्वचा में आती चमक
त्वचा के लिए नीम की पत्ती काफी कारगर होती है। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
5. एवाकाडो से स्किन को मिलता प्रोटीन
एवाकाडो (Avocado) से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह ड्राय स्किन वालों के लिए काफी कारगर है। एवाकाडो में प्रोटीन होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
6. नींबू से मिटती हैं झुर्रियां
चेहरे पर नींबू का रस लगाएं। निचोड़े गए नींबू के छिलके भी चेहरे पर कुछ दिन तक मल सकते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी। मुंह धोते समय गालों को हथेलियों से थपथपाकर सुखाएं, इससे गालों में रक्त का संचार बढ़ता है और झुर्रियां मिट जाती हैं।
7. डार्क स्पॉट मिटाने के लिए टमाटर है कारगर
चेहरों का डार्क स्पॉट (Dark Spots) मिटाने में टमाटर काफी असरदार है। टमाटर के रस में नींबू का रस, हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को गालों पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। रोज एक बार इसे आजमाएं। डार्क स्पॉट खत्म हो जाएँगे।
8. चुकंदर चेहरे को बनाएगी गुलाबी
चुकंदर का सेवन त्वचा में गुलाबी निखार लाता है। चुकंदर में काफी मात्रा में आइरन होता है, जिससे हीमोग्लोबिन मिलता है। इसे पीस कर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसे आजमाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
9. अंकुरित चना और मूंग खाएं
अंकुरित चना और मूंग सुबह-शाम खाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म होंगी। चना और मूंग में विटामिन ई होता है, जो झुर्रियां मिटाने में कारगर होता है। चना और मूंग नियमित खाने से स्किन में ग्लो आता है।
10. गाजर का रस पीएं
गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, एक ग्लास गाजर का रस रोज पिएं। इससे त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां गायब होती हैं।

Sunday, 16 July 2017

Beauty tips for girl

Beauty tips for girl  ग्लोइंग स्किन का राज जाने

  किसी ने सच ही कहा है कि, ग्लोइंग स्किन का राज आपके अंदर की खुशी है लेकिन इसके साथ त्वचा की नियमित देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी होती है। हम इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं की भीतर से खुश रहना और तनावरहित जीवन जीने से त्वचा पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन यह भी सच है कि अपनी त्वचा को अंदर से खूबसूरत बनाने के लिए कुछ प्रयास अपनी तरफ से भी करने पड़ते हैं, त्वचा भीतर से जितनी स्वस्थ होगी , उसका बाहरी प्रभाव त्वचा की सुंदरता और चमक के साथ दिखाई देगा।

हम में से हर कोई एक स्वस्थ त्वचा के साथ जन्म नहीं लेता, ग्लोइंग फेस के लिए हमें नियमित रूप से देखभाल और कुछ उपाय करने होते हैं जो हमारी त्वचा को सेहत मंद रखने के साथ चमकदार बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से किए जाने वाले ये उपाय और कुछ घरेलू नुस्खों से ही आप एक बेहतरीन त्वचा और खूबसूरती पा सकती हैं।
यहाँ इस लेख में ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स दिये जा रहे हैं जिनका उपयोग आप घर बैठे ही कम समय में कर सकती हैं। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद चमकदार त्वचा के इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप हेल्दी स्किन के लाभ पा सकती हैं।

हेल्दी स्किन के लिए टिप्स – केमिकलयुक्त उत्पादों का प्रयोग बंद करें

यह ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे पहला उपाय है जिसे गंभीरता से फॉलो करना बहुत ज़रूरी है। अगर आप एक सुंदर और स्वस्थ त्वचा पाना चाहती हैं तो आपको केमिकलयुक्त उत्पादों का प्रयोग तुरंत बंद करना होगा। अगर आपकी त्वचा ऑइली भी है तो भी आपको बार बार साबुन या किसी फेस वॉश से चेहरे को साफ करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपके चेहरे के अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए आप साबुन जैसे इन कठोर उपायों का प्रयोग करती हैं तो यह निश्चित रूप से आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी को नष्ट कर देते हैं और आपकी त्वचा कुछ समय के बाद बेजान सी दिखने लगती है।
त्वचा की प्राकृतिक तरीके से सफाई करने के लिए घर पर बनाए हुये एक प्राकृतिक और होममेड क्लिंजर का इस्तेमाल करें, जिसे बनाने का तरीका इस प्रकार है,

ग्लोइंग स्किन के लिए हिन्दी टिप्स – मुल्तानी मिट्टी के साथ ऑलिव ऑइल का घरेलू उपाय 

मुल्तानी मिट्टी के साथ ऑलिव ऑइल के द्वारा आप एक सौम्य फेस क्लिंजर अपने घर पर ही बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर रखें। जब यह भीग कर मुलायम हो जाए तो मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच ऑलिव ऑइल या जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट से चेहरे की क्लिंजिंग करें, कुछ ही हफोटोन में यह आपकी त्वचा को बिना ड्राय बनाए, नया निखार देती है और आपको इससे होने वाले फायदे महसूस होते हैं।

घरेलू फेस क्लिंजर, चेहरे के लिए नींबू और शहद का प्राकृतिक उपाय 

नींबू भी एक प्राकृतिक फेस क्लिंजर है जो त्वचा की गहराई में जमी गंदगी को निकालने में मदद करता है। नींबू के साथ शहद का प्रयोग करने से त्वचा पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं, क्योंकि नींबू में मौजूद एसीटिक तत्व जहां त्वचा की सफाई करने के दौरान उसे शुष्क बना देता है वहीं, शहद का प्रयोग करने से त्वचा की शुष्कता कम होती है और त्वचा में नई चमक दिखाई देती है। शहद एक नैचुरल मोश्चराइजर है जो त्वचा की भीतरी सुरक्षा का कार्य भी करता है और त्वचा में उपस्थित बैक्टीरिया आदि को दूर करता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में ½ चम्मच नेम्बू का रस मिलाकर मिक्स करें, इस मिश्रण को हाथों से हल्की मसाज करते हुये त्वचा को साफ़ करें। इसे इस्तेमाल के बाद आप देखेंगे कि, आपकी त्वचा नर्म और मुलायम हो गई है।

त्वचा की सफाई के घरेलू उपाय में दही का प्रयोग 

घर में उपलब्ध सादा दही त्वचा को ग्लो देने के लिए जादू की तरह कार्य करता है। एक चम्मच दही लेकर उसे चेहरे पर 3 से 4 मिनट तक हाथों से हल्की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें, इस प्रयोग से त्वचा में निखार और चमक आती है। यह त्वचा को प्राकृतिक तरीके से नमी देता हुआ उसे ग्लोइंग बनाता है।

तेल से पाएँ ग्लोइंग स्किन 

साबुन या अन्य कठोर उत्पादों की जगह ऑइल या तेल से क्लिंजिंग एक प्राकृतिक और सुरक्षित प्रयोग है जिसमें त्वचा की भीतरी नमी को सुरक्षित रखते हुये और पोषण के साथ ग्लो भी दिया जाता है। विभिन्न तरह के प्राकृतिक ऑइल त्वचा के लिए खास तरीके से काम करते हैं, सनफ्लावर सीड्स ऑइल या जोजोबा ऑइल के साथ आप कैस्टर ऑइल का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रयोग के लिए इन तेलों को 1:2 के अनुपात में लें। इसे मिक्स कर चेहरे में कुछ देर तक अच्छी तरह मसाज करें, मसाज करने के बाद गरम पानी में भीगे हुये कॉटन से चेहरे को पोंछे ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।