Thursday, 21 December 2017

गठिया दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां


गठिया दर्द ठिक करने आयुर्वेदिक उपाए 



अर्थराइटिस और गठिया आजकल सबसे आम स्वस्थ समस्याओं में से एक है। गठिया की दर्द बहुत तेज होती है, जो व्यक्ति को चलने–फिरने और घुटनों को मोड़ने में परेशान करती है। इसमें घुटनों में दर्द के साथ–साथ सूजन भी आ जाती है। आजकल ठंड के मौसम में गठिया के मरीज़ों को सबसे अधिक परेशानी होती है, इसलिए उन्हें ठंड से बचने का प्रयास करना चाहिए। इस दर्द और सूजन से राहत दिलाने में आहार और आयुर्वेदिक जड़ बूटियां आपको सबसे ज्यादा फायदा देते हैं।
इस बीमारी में डॉक्टर भी मरीजों को खाने पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। गठिया से बचने के लिए आपके आहार में ग्लूकोसामिन और कांड्रायटिन सल्फेवट होना जरुरी है जो हड्डियों और कार्टिलेज के लिए बहुत अच्छें और उपयोगी होते हैं। आइए आज हम पढ़ते है कि कैसे गठिया में आपके कुछ घरेलू नुस्खे इसका सबसे सुरक्षित उपचार होते हैं।

गठिया दर्द को कम करने के लिए  आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां

1. गठिया का अचूक इलाज है अदरक

अदरक ऑस्टियो आर्थराइटिस और रुमेटॉयड आर्थराइटिस या गठिया में सूजन को कम करने में उपयोगी होता है। अदरक गठिया का अचूक इलाज है। अदरक का नियमित उपयोग शरीर में सूजन और गठिया रोग की शुरुआत को होने से रोकता है। अदरक खाने से शरीर के एंटीऑक्सीडेंट रक्षा तंत्र में वृद्धि होती है। गठिया में ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण ऊतक और जोड़ों की क्षति की रोकथाम में अदरक मदद करता है। अदरक में सूजन और न्यूरोलॉजिकल संकेतों के कारण दर्द कम करने की क्षमता होती है।

2. शल्लकी

शल्लकी एक बहुत लोकप्रिय प्राकृतिक सूजन विरोधी जड़ी बूटी है, जो पूरे विश्व में आयुर्वेद के चिकित्सकों द्वारा उपयोग की जाती है। शल्लकी को दर्द और सूजन को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह किसी भी नुकसान को बिना हड्डियों के स्पॉन्डिलाइटिस और अन्य गठिया के दर्द से मुक्ति दिलाती है।
गठिया का दर्द दूर करते हैं ये जूस

3. गठिया दर्द में उपयोगी है निर्गुंडी

निर्गुंडी एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है शरीर को बीमारियों से बचाना। यह शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जिसका उपयोग विभिन्न बीमारियों में किया जाता है। यह एक सुगन्धित वृक्ष से प्राप्त किया जाता है जिसे विटेक्स नेगुंडो कहा जाता है। इसमें फ्लेवोनॉयड, कॉस्टटीन और विटेक्सिन भी होते है जो एंटी-हिस्टामाइन गुणों और मस्तिष्क कार्यों की ठीक करने के लिए जाना जाता है। यह एक एनाल्जेसिक के रूप में कार्य करके अच्छ नींद दिलाने, सिरदर्द, सूजन, जलन और गठिया दर्द में उपयोगी होती है।

4. गठिया का आयुर्वेदिक इलाज है नीलगिरी

नीलगिरी तेल का अर्क जोड़ों में गठिया के दर्द और सूजन को ठीक करने में मदद करता है। नीलगिरी के पत्तों में टैनिन होता है जो जोड़ों में सूजन और दर्द को कम करता है। नीलगिरी गठिया का आयुर्वेदिक इलाज है। नीलगिरी के रस को निचोड़ कर प्रभावित जोड़ों पर लगाया जाता है जो बाद में हीटिंग पैड द्वारा हल्का गर्म कर दर्द में आराम देता है।

5. गठिया से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद अजवाइन

अजवाइन के बीजों में स्वास्थ के लिए कई पोषक तत्व होते हैं, जिनमें इनके सूजन विरोधी गुण के कारण यह गठिया से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें पेट की दर्द और सूजन को कम करने के गुण भी होते हैं। अजवाइन के बीजों में एंटीबायोटिक यौगिक होते हैं, जो सूजन और इससे संबंधित अन्य लक्षणों जैसे लाली, से निपटने में सहायता करते हैं।

6. गठिया की दवा है दशमूल

दशमूल उपयोगी पौधों की दस जड़ों को दिया गया नाम है। आयुर्वेद में इन दस जड़ों के मिश्रण को जोड़ों, मस्तिष्क, मांसपेशियों, हड्डियों और गठिया से संबंधित कई स्वास्थ्य स्थितियों के लिए उपयोग किया जाता है और एक दवा के रूप में काम करता है। इनमें शक्तिशाली सूजन-विरोधी, एंटीऑक्सीडेंट, एनाल्जेसिक और गठिया विरोधी गुण होते है जो विभिन्न आर्थराइटिस और गठिया दर्द में उपयोगी होते हैं।

Wednesday, 20 September 2017

चमकती त्वचा के लिए आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

चमकती त्वचा के लिए  आसान आयुर्वेदिक नुस्खे (Top  Ayurvedic Tips For Glowing Skin)


हमें अपनी त्वचा की देखभाल भी प्राकृतिक तरीके (Natual Skin Care)
 से ही करना चाहिए क्योंकि प्रकृति में ही छिपा है हमारी सुंदरता का राज।
 बस हमें इसके असर और इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए।
इसमें न तो कोई साइड इफेक्ट का डर है और न ही किसी रिएक्शन का खतरा।
चेहरे और त्वचा का सौन्दर्य, रंगत और कोमलता बढ़ाना चाहते हैं
तो हमें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन का इस्तेमाल इसलिए भी करना चाहिए
 क्योंकि इससे हमारे चेहरे और त्वचा में कुदरती आभा आएगी और
यह सुंदरता टिकाऊ भी होगी।
त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान (Harmful Elements for Skin)
 सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों, धूप, प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी,
ध्रूमपान और शराब के सेवन से होती है।
बाजार में बिकने वाले महंगे सौंदर्य उत्पाद पर यकीन
 करने की बजाय अगर हम घरेलू और
आयुर्वेदिक नुस्खों (Home based Ayurvedic Remedies)
 को आजमाएं तो त्वचा में निखार और चमक आने के
 साथ-साथ त्वचा स्वस्थ भी रहेगी।
ग्लोइंग स्किन  आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Tips for Glowing Skin)
1. हल्दी से हटते हैं मुहांसे 
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक एंटी-फंगल है।
 इसके लेप लगाने से त्वचा पर मुहांसे,
पिंपल और पिग्मेंटेशन नहीं होते हैं।
2. चंदन से स्किन में आता ग्लो
बाजार में त्वचा की देखभाल के लिए बिकने बनने वाले
ज्यादातर कॉस्मेटिक में चंदन का इस्तेमाल होता है।
 चंदन से त्वचा में निखार आता है।
चंदन त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है।
 इसके इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और मुहांसे नहीं होते हैं।
3. एलोवेरा त्वचा की करती सुरक्षा
एलोवेरा एक नेचुरल एंटी क्लिंजर (Natural Skin Cleanser) है।
 इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें पाए जाने वाले
एंटी इंफ्लेमटरी गुण से त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षा मिलती है।
 इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection)
होने पर होने वाली जलन भी कम होती है।
4. नीम की पत्ती से त्वचा में आती चमक
त्वचा के लिए नीम की पत्ती काफी कारगर होती है।
 इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई
गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ
मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
5. एवाकाडो से स्किन को मिलता प्रोटीन
एवाकाडो (Avocado) से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।
 यह ड्राय स्किन वालों के लिए काफी कारगर है।
एवाकाडो में प्रोटीन होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
6. नींबू से मिटती हैं झुर्रियां
चेहरे पर नींबू का रस लगाएं। निचोड़े गए नींबू के छिलके भी चेहरे
 पर कुछ दिन तक मल सकते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी।
धोते समय गालों को हथेलियों से थपथपाकर सुखाएं,
 इससे गालों में रक्त का संचार बढ़ता है और झुर्रियां मिट जाती हैं।
7. डार्क स्पॉट मिटाने के लिए टमाटर है कारगर
चेहरों का डार्क स्पॉट (Dark Spots) मिटाने में टमाटर काफी असरदार है।
 टमाटर के रस में नींबू का रस, हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर लेप बना लें।
 इस लेप को गालों पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।
 रोज एक बार इसे आजमाएं। डार्क स्पॉट खत्म हो जाएँगे।
8. चुकंदर चेहरे को बनाएगी गुलाबी
चुकंदर का सेवन त्वचा में गुलाबी निखार लाता है।
 चुकंदर में काफी मात्रा में आइरन होता है,
जिससे हीमोग्लोबिन मिलता है। इसे पीस कर चेहरे पर भी लगा सकते हैं।
 रोजाना इसे आजमाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
9. अंकुरित चना और मूंग खाएं
अंकुरित चना और मूंग सुबह-शाम खाएं।
चेहरे की झुर्रियां खत्म होंगी। चना और मूंग में विटामिन ई होता है,
 जो झुर्रियां मिटाने में कारगर होता है।
चना और मूंग नियमित खाने से स्किन में ग्लो आता है।
10. गाजर का रस पीएं
गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है,
एक ग्लास गाजर का रस रोज पिएं। इससे त्वचा में निखार आता है
, झुर्रियां गायब होती हैं।
Natural herbs for glowing skin,
 इन नेचुरल हर्ब से स्किन में आएगा ग्लो

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आयुर्वेदा तेल

बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आयुर्वेदा  तेल (Best Hair Oils For Faster Hair Growth)


खूबसूरत बाल व्यक्तित्व में तो चार चांद लगाते ही हैं साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी होते हैं। आजकल बालों का टूटना, गिरना या पतला होना एक आम समस्या हो गई है। अगर आप प्राकृतिक रूप से बालों की इन समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं तो विभिन्न प्रकार के तेल आपकी समस्या का हल हैं।
इनसे बालों की ग्रोथ तो होगी ही, साथ ही स्कैल्प प्रॉब्लम, डैंड्रफ तथा अन्य समस्याएं भी ख़त्म होंगी। जानिए ऐसे ही कुछ तेल के बारे में जो हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में लाभकारी होते हैं।
1. भृंगराज तेल (Bhringraj oil)- भृंगराज तेल बालों का गिरना कम करता है, असमय बालों को सफेद होने से बचाता है और बालों को तेजी से बढ़ाता है।
2. कैस्टर हेयर ऑयल (Castor Hair Oil)- इस तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कि बालों पर जादुई असर करते हैं। इसके माइक्रोबियल गुण डैंड्रफ तथा अन्य स्कैल्प प्रॉब्लम से दूर रखते हैं। इसमें मौजूद रिसिनोलैक एसिड (Ricinoleic Acid) स्कैल्प इनफ्लेमेशन तथा अन्य बीमारियों से बचाता है। कैस्टर ऑयल बालों को मुलायम बनाने के साथ ही उनकी ग्रोथ भी करता है।
3. जैतून का तेल (Olive Oil)- यह सबसे अधिक मॉइश्चराइज हेयर ऑयल है। इसके विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को स्वस्थ रखते हैं। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण बालों को गिरने से रोकते हैं, डैंड्रफ से बचाते हैं और बालों की ग्रोथ प्रोसेस तेज करते हैं।
4. तिल का तेल (Sesame Oil)- यह तेल बाल बढ़ाने की बहुत सी आयुर्वेदिक दवाइयों में बेस के तौर पर इस्तेमाल होता है। इसके एंटी माइक्रोबायल गुण स्कैल्प इन्फेक्शन, फंगल इन्फेक्शन आदि से दूर रखते हैं। यह बालों को पोषण देता है और इसमें मौजूद विटामिन ई हेयर ग्रोथ में मदद करता है।
5. ऑर्गन ऑयल (Argan Oil)- यह तेल बालों को हाइड्रेट करता है। इसके एंटी ऑक्सीडेंट गुण डैमेज बालों को ठीक करते हैं। विटामिन ई और एफ बालों को तेजी से बढ़ाते हैं और उन्हें घना बनाते हैं। इस तेल से दोमुंहे बालों की समस्या से भी निजात मिलती है। इस तेल को 'लिक्विड गोल्ड (Liquid Gold)' भी कहा जाता है।
6. जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil)- मॉइश्चराइज गुण के कारण इस तेल को बालों और त्वचा के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसका रोजाना इस्तेमाल बालों को फ्रिज्ज़ फ्री (Frizz Free)रखता है और घना बनाता है। यह तेल नई कोशिकाओं को बनाता है जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।
7. नारियल तेल (Coconut Oil)- सबसे आसानी से मिलने वाला और बेहतर गुणों वाला तेल है। बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को मुलायम रखते हैं, टूटने से बचाते हैं और दोमुंहे बाल होने से रोकते हैं। यदि इस तेल में भृंगराज, ब्राह्मी और करी पत्ता मिला दिया जाए तो बहुत कम समय में बाल बढ़ने लगेंगे।

Sunday, 20 August 2017

आयुर्वेद से दमा से बचाव का उपाय

आयुर्वेद से दमा से बचाव का उपाय (Ayurvedic Treatment For Asthma)


आयुर्वेद के अनुसार दमा से बचाव का उपाय (Ayurvedic treatment for Asthma)
अस्थमा के रोगियों को अस्थमा का दौरा कभी भी आ सकता है। यह जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में इससे बचने के उपायों की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुसार अस्थमा से बचने के कुछ आसान उपाय निम्न हैं:
  1. किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचें।
  2. झींकते, खांसते समय रुमाल का प्रयोग करें।
  3. धूल, धुंआ, रुई, जानवरों के पंख, बालों के सम्पर्क में आने से बचें।
  4. फूलों के परागकणों (फूलों में मौजूद तत्वों को) को सांस के साथ अंदर जाने से रोकें।
  5. सुगंधित या कृत्रिम रासायनिक द्रव्यों जैसे परफ्यूम, डियो आदि से परहेज करें।
  6. जुकाम या खांसी होने पर लापरवाही न बरतें, जल्द से जल्द उसका उपचार करें।

खान पान का रखें ध्यान (Diet in Asthma by Ayurveda)
आयुर्वेद के अनुसार अस्थमा में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए:
  1. हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन जैसे मूंग, मसूर की दाल इत्यादि का सेवन करें।
  2. लहसुन, अदरक, मेथी, सोया, परवल, लौकी तरोई, टिंडे आदि का प्रयोग भोजन में अधिक से अधिक करें।
  3. अस्थमा के रोगी के लिए मोटे पिसे आटे की रोटियां, दलिये की खिचड़ी लाभदायक है।
  4. मुनक्का व खजूर का प्रयोग लाभदायक होता है।
  5. हमेशा पीने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करेँ।

Thursday, 3 August 2017

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये

चेहरे का सौंदर्य बढ़ाये 




चेहरे का सौंदर्य बढ़ाता है  चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में त्वचा का बहुत बड़ा योगदान है | मौसम और त्वचा की प्रकृति के अनुरूप देखभाल करने से त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है | अक्सर ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्यूटी पार्लर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं (Make Your Own Facepack At Home) और बड़ी आसानी से अपने चेहरे की कांति वापस ला सकती हैं |
जाड़े के दिनों में शुष्क त्वचा (Skin Care In Winter) को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है | शुष्क त्वचा ठंड से जल्द प्रभावित होती है और सूखकर उसमे दरारें पड़ जाती हैं | Homemade face pack for glowing skin in winter in hindi.

शुष्क त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Dry Skin

एक चम्मच चने के बेसन में थोड़ा शहद और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं | अगर आप अंडे की जर्दी लगा सकती हैं तो और बेहतर है | अंडे की जर्दी में दो चम्मच शहद मिलाकर अच्छा सा घोल तैयार करें | इसे चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें | इससे त्वचा का अच्छा पोषण होता है और नर्मी भी बनी रहती है |
त्वचा का तेल- संतुलन बनाए रखने के लिए रात में चेहरे को अच्छी तरह धो लें, फिर एक चम्मच बादाम के तेल में 4-5 बूंद गिल्सरीन और मलाई मिलाकर लेप करें | आप सिर्फ गिल्सरीन और नीबू का रस भी प्रयोग कर सकती हैं | ऑलिव ऑयल से मालिश करना भी लाभदायक है मगर ध्यान रहे, चेहरे पर मालिश हमेशा नीचे से ऊपर की ओर करना चाहिए | गालों पर गोलाई से मालिश करें |

सामान्य त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Normal Skin

सामान्य त्वचा को आमतौर पर ज्यादा परेशानी नहीं सहनी पड़ती | इसे हमेशा सामान्य बनाए रखने के लिए आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं | मसूर की दाल को पानी में भिगो लें, फिर दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लेप लगाएं | सूख जाने पर धो लें | कच्चा दूध भी बहुत फायदेमंद है | रात को सोने से पहले दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं, सुबह धो लें | अंडे के प्रयोग से भी अच्छा फेस पैक तैयार हो सकता है | दूध में अंडा फेटकर हल्दी-बेसन का लेप बनाएं और चेहरे पर लगाएं | इससे चेहरे का रंग भी साफ होगा | हल्दी में बहुत से औषधीय गुण हैं- यह रक्त-शोधक का काम करती है | दही, बेसन और गिल्सरीन का मिश्रण भी सामान्य त्वचा की अच्छी देखभाल कर सकता है |

तैलीय त्वचा के लिए फेस पैक Homemade Facepack For Oily Skin

यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो गर्मी के दिनों में अच्छे साबुन का प्रयोग करें | साबुन के बदले चने के बेसन तथा संतरे के छिलके के पाउडर का पर्योग भी कर सकती हैं | इनका गाढ़ा घोल बनाकर चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें |
Make winter face pack for glowing skin at home easily. जाड़े के दिनों में तैलीय त्वचा वरदान है, लेकिन मौसम की खुश्की थोड़ा बहुत इसे भी प्रभावित कर जाती है इसलिए इस मौसम में ऐसी त्वचा को भी थोड़ी देखभाल की जरुरत है | इसके लिए आप एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमे थोड़ा दूध और मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं | बेसन में दूध और मलाई का फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं | सप्ताह में एक बार, अंडे की सफेदी में थोड़ा दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर बना हुआ लेप लगाएं | आपकी त्वचा खिल उठेगी |

Friday, 28 July 2017

याददाश्त. बढ़ाने के उपाय

याददाश्त. बढ़ाने के उपाय  Memory Power Increase 
 

आज बाजार में याददास्त बढ़ाने के लिए (Memory Tez Karne Ke Liye) गोलियों से लेकर च्यवनप्राश तथा विशेष प्रकार के दंत मंजन तथा अनेक टानिक आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं | इनके बारे में यह दावा किया जाता है कि इन तरीकों के सेवन से हमारी स्मरण शक्ति बढ़ सकती (Memory Power Can Increase) है, लेकिन यदि स्मरण शक्ति बढ़ाना इतना ही आसान होता, तो हम सब के सब जीनियस इंसान हो जाते |
हम सभी की जिंदगी में प्रायः कुछ न कुछ भूल जाने के क्षण आते रहते हैं | बातचीत  के दौरान आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि कोई नाम तो दिमाग में घूम रहा है लेकिन आप उसका नाम बता नहीं पाते या आप ठीक शब्द बोल नहीं पाते | कभी – कभी ऐसा भी होता है कि कहीं पर चाबियां रख कर भूल गए हैं, लेकिन याद नहीं आ रहा है |
लेकिन शायद आपको मालूम होगा कि कुदरत हमेशा अपने ढंग से सोचती और समझती है | जीव विज्ञानियों के अनुसार मनुष्य की इस अधूरी स्मरण शक्ति के पीछे भी एक मकसद होता है | कुछ लोगो के विचार से यदि आप ज्ञान की अमिट छाप चाहते हैं तो यह जरूरी है कि हमारी स्मरणशक्ति भी अधूरी हो | यदि चेतन स्तर पर यदि हम हर बात याद रखते, तो फिर क्रेजी हो जाते | छोटी-छोटी घटनाओं की स्मृति से सब गड़बड़ हो जाता | इसलिए समझदारी इसी में है, कि हम जरूरी बातों को ही याद रखें | इसलिए, इसके बारे में हम आपके लिए कुछ नुस्खे बता रहे हैं (Dimag Tez Karne Ke Nuskhe) , जिससे आप अपनी याददाश्त को बेहतर और सामंजस्यपूर्ण बना सकते हैं –

1. चुस्त-दुरुस्त रहें Health Tips Increasing Memory Power

आप तो जानते ही हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है | यदि आपकी आयु 40 वर्ष से अधिक है और हफ्ते में चार या पांच बार एरोबिक व्यायाम करते हैं, तो निश्चय ही स्मरणशक्ति की परीक्षा में आप अपनी आयु के उस व्यक्ति को भी मात दे सकते हैं, जो शारीरिक व्यायाम नहीं करता | यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते तो आप अभी से आलस छोड़ दें | दिमाग के लिए अदभुत टानिक व्यायाम ही होता है | इससे मस्तिष्क की ओर रक्त के प्रवाह में सुधार आता है | साथ ही हमारी सोचने समझने की शक्ति तथा याददास्त अपने आप बढ़ने लगती है |

2. आप दिमागी खेल खेलें Memory Badhane Ke Liye Mental Games Khele

दिमागी खेल खेलने से आपके दिमाग की शक्ति बनी रहती है और आपकी याददाश्त जल्दी कम नहीं होती है | इसके लिए आप क्रासवर्ड खेलें, शतरंज खेलें, इनसे आपकी स्मरण शक्ति तेज होगी | इन खेलों से धीरे-धीरे तथा सूक्ष्म स्तर पर लाभ मिलता है | अब यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कौन सा खेल खेलना पसंद है |

3. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें Concentrate To Increase Memory

इसका मतलब यह है कि आप छोटी-छोटी बातों पर पूरा ध्यान दें | हर नई जानकारी को आत्मसात करें | कुछ लोग इस काम में काफी माहिर भी होते हैं | उदाहरण के रूप में, आपके पास ना जाने कितनी बार ₹50 का नोट आया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नोट के पीछे कौन सा चित्र बना है ? जब तक आप संसद भवन की इस चित्र पर ध्यान नहीं देते, तब तक आप अच्छे आब्जर्वर नहीं हो सकते | इसलिए जरूरी है कि आप अपने मानस पटल पर खास-खास चीजों की तस्वीर बना लें |

4. स्मरण शक्ति वर्धक तरीके अपनाएं और लय तुकबंदी में सोचें

फैक्ट्स और जटिल तथा बहुत ज्यादा जानकारी को लय तुकबंदी में याद करें | इससे आपको बहुत ज्यादा मदद मिलेगी | आप भी यह कोशिश करके देखें तो आप पाएंगे इसका जादू सा असर कैसे होता है |

5. लिस्ट बनाएं Make Your List To Memorise

याद रखने वाली बहुत सारी बातें कागज के किसी टुकड़े में संक्षेप में लिख लें | इससे आपकी याददाश्त में यह जानकारी चली जाएगी | इसके साथ ही आपका दिमाग अन्य बातें याद रखने के लिए फ्री हो जाएगा | आप की याददाश्त का भंडार सीमित होता है | लिस्ट बना लेने से इस पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा |

6. अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर याद रखें

जो कुछ घटित होता है, वह अन्य घटनाओं से अलग-थलग नहीं होता है | इन घटनाओं पर ध्यान दें, बड़े सहज ढंग से किसी घटना विशेष के डिटेल्स दिमाग में आने लगेंगे | यदि आपका दिमाग साथ न भी दे, तब भी ऐसे तथ्य किसी भी सामान्य ज्ञान की पुस्तक में ढूंढे जा सकते हैं | इस प्रकार की घटनाओं को परस्पर जोड़ने से कई बार हमारा दिमाग सही दिशा में सोचने लगता है | इससे अतीत से जुड़ी घटनाएं याद करने में मदद मिलती है |

7. अपने आसपास के बारे में सोचें

यदि हम चाहते हैं, कि हमारा स्मृति तंत्र सही ढंग से कार्य करता रहे, तो अपने चारों ओर घटित हो रही घटनाओं पर पूरा ध्यान दें | इससे इस बात की गुंजाइश रहती है, कि यादों की गुम कड़ी तुरंत सॉल्व हो जाए | जितना अधिक घटनाओं को जोड़ते जाएंगे, आपको सही उत्तर मिलता जाएगा | हम अपनी मंजिल के निकट आते जाएंगे |

8. ध्यान लगाएं Meditation To Increase Memory

ध्यान लगाने से मन एकाग्र होता है और इससे हमें शांति भी मिलती है | मस्तिष्क बाधाओं से मुक्त होता है | जिसके परिणाम स्वरुप मन को आराम मिलता है | हम चेतना के तनावमुक्त स्तर पर पहुंच जाएंगे | आगे बढ़े और प्रयोग करके देखें | ध्यान लगाना मुश्किल जरूर है, पर किसी योग्य गुरु की मदद लेने से इसमें कामयाबी जरूर हासिल की जा सकती है

9. खूब पढ़ें और लगातार पढ़ें Yaddasht Badhane ke Liye Padhe

यदि आप अभिव्यक्ति के लिए शब्द ढूंढ रहे हैं और शब्द साथ नहीं दे रहे हैं, और ऐसा काफी होता है, तो आपको अधिक से अधिक पढ़ने की जरूरत है | आप जितना पढ़ सकते हैं, उतना पढ़ें | उत्तम साहित्य पढ़ें, आनंद लें और उसमें डूब जाएं | जल्दी ही आपके अंतःकरण से शब्दों का प्रभाव होने लगेगा | कई प्रसिद्ध वक्ताओं ने इस तरीके को अपनाया है और उसमें उनको सफलता भी मिली है |

10. शांत रहें Yaddasht Badhane Ke Liye Shant Rahe

दबाव, चिंता, घबराहट का आपकी याददाश्त पर बहुत बुरा असर पड़ता है | अनेक मेघावी छात्र इन्हीं कारणों से परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाते | इसलिए शांत रहें और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएं | यदि आप चिंतित रहते हैं, तो योग करें | जब खुद को तनाव से घिरा पाए तो दो चार बार लंबी गहरी सांस लें | सुबह-शाम सैर के लिए जाएं और थक जाएं तो आराम करें |

11. अल्कोहल से दूर रहें Avoid Alcohol

अधिक शराब पीना और दूसरे नशे करने वाले पदार्थों का सेवन करना अपने पैर में कुल्हाड़ी मारने के समान होता है | इससे शरीर के साथ-साथ मन-मस्तिष्क पर भी बुरा असर पड़ता है | विस्मरण की अवस्था में ही कई बार व्यक्ति झूठ के कटघरे में खड़ा हो जाता है | ऐसी स्थिति आने से बचें और शराब की लत से खुद को बचाए रखें |

12. संतुलित आहार लें Food To Eat To Increase Memory Power

अनुसंधान से पता चलता है कि विटामिनों से भरपूर संतुलित आहार लेने से याददाश्त, शब्द प्रवाह आदि में सुधार आता है | बी कांप्लेक्स के विटामिन, विशेषता नियासिन और बीटा केरोटिन खास तौर पर उपयोगी है |

Thursday, 27 July 2017

एनीमिया खून की कमी का उपचार जाने

एनीमिया खून की कमी  का उपचार जाने  

मानव के शरीर में लौह की मात्रा उसके वजन के अनुसार तीन से पांच ग्राम तक हो सकती है। लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में कम होने लगती है, तब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का बनना कम हो जाता है, इसलिए आज हम जानेंगे एनीमिया का आयुर्वेदिक उपचार। एनीमिया के कारण शरीर में लौह की मात्रा  की कमी आ जाती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान हमारे शरीर को यह भी होता है कि इससे शरीर में ऑक्सीजन का आवाजाही कम हो जाती है। इसी कारण शरीर को र्याप्त उर्जा नहीं मिलती, जिसके कारण व्यक्ति को एनीमिया अर्थात् शरीर में खून की कमी हो सकती है।
एनीमिया लौह तत्व, विटामिन बी 12, फोलिक एसिड की कमी के कारण होता है। यह खून की कमी पुरुषों के मुकाबले औरतों में अधिक देखने को मिलती है। एनीमिया होने पर शरीर में थकान, कमजोरी, त्वचा में पीलापन, लगातार सिर में दर्द आदि लक्षण दिखाई देते हैं। अगर आप एनीमिया से ग्रस्त हैं तो ऐसे में जब आप आयुर्वैदिक उपचार करें, तो आप इससे आसानी से निजात पा सकते हैं। शरीर में खून की कमी आ जाने पर हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारा खून जल्दी ही बढ़ने लगे जैसे कि मूंगफली के दानों को गुड के साथ चबा चबा कर खाना, पालक, सरसों, मेथी, हरा धनिया, पपीता, अमरुद, सेब, नींबू आदि का सेवन करें।

एनीमिया का आयुर्वेदिक उपचार

1. सेब और चुकन्दर का रस

चुकन्दर में फोलिक एसिड की उच्च मात्रा होती है और सेब में लौह तत्व होते हैं। यह दोनों ही खून की कमी को दूर करते हैं। इसके लिए एक कप चुकन्दर के रस और एक कप सेब के रस में दो चम्मच शहद का रस कर नियमित रूप से दिन में दो बार पीने से एनीमिया ठीक हो जाता है।

2. तिल और शहद

एक चम्मच तिल के बीज को दो घंटे तक पानी में भिगोकर रखें, पानी को छानकर बीज का पेस्ट तैयार कर लें। बाद में उसमें एक चम्मच शहद को मिलाकर दिन में दो बार सेवन करने से एनीमिया में राहत मिलती है।

3. पालक का सेवन

पालक में भरपूर मात्रा में लौह तथा विटामिन बी 12 पाया जाता है, इसके साथ ही इसमें फोलिक एसिड की भी उच्च मात्रा मौजूद होती है। पालक का सेवन करने से खून की कमी पूरी हो जाती है, इसके लिए हमें पालक का सूप बनाकर, या पालक का साग बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

4. अनार का सेवन

अनार में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम की भी उच्च मात्रा होती है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन तेजी के साथ बढ़ता है। अनार शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को तेजी से बढ़ाकर रक्त संचार को ठीक रखता है। एनीमिया होने पर खाली पेट अनार का सेवन करना चाहिए और साथ में प्रतिदिन अनार का जूस पीना चाहिए।

5. टमाटर का सेवन

शरीर में आयरन की मात्रा लेने के साथ यह भी जरूरी होता है कि आपके शरीर में आयरन को सोखने की क्षमता हो। इसमें टमाटर एक अहम भूमिका को निभाता है। ऐसे में हमें हर रोज दो कच्चे टमाटरों का सेवन आवश्य करना चाहिए। आप टमाटर का रस खाने में और सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।

6. खजूर

खजूर आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है। सौ ग्राम खजूर में 90 मिलीग्राम आयरन की मात्रा मौजूद होती है। दो खजूर को एक गिलास दूध में रात को छोड़ दें और सुबह खजूर को खाली पेट चबाकर खाएं और बचा हुआ दूध भी पी लें। इससे आपको एनीमिया में बहुत ही राहत मिलती है।

7. किशमिश

एनीमिया का आयुर्वेदिक उपचार किशमिश में भी छिपा है क्योंकि किशमिश में आयरन, प्रोटीन, फाइबर, सोडियम जैसे उच्च तत्व पायें जाते हैं। यह एनीमिया के लिए एक बेहतर उपचार होता है, इसके लिए रात को एक कप पानी में 10 से 15 किशमिश भिगों दें। सुबह इस किशमिश में शहद मिलाकर इसका सेवन करें और बचा हुआ पानी पी लें।

8. शहद

शहद लौह और विटामिन बी 12 का उच्च स्रोत माना जाता है। शहद का नियमित रूप से सेवन करने से एनीमिया की कमी को पूरा किया जा सकता है।

Wednesday, 26 July 2017

( मधुमेह ) का सबसे बढ़िया और सबसे सरल आयुर्वेदिक उपचार ।

( मधुमेह ) का सबसे बढ़िया और सबसे सरल आयुर्वेदिक उपचार ।


मधुमेह या चीनी की बीमारी एक खतरनाक रोग है। रक्त ग्लूकोज (blood sugar level ) स्तर बढा़ हूँआ मिलता है, यह रोग मरीजों के (रक्त मे गंदा कोलेस्ट्रॉल,) के अवयव के बढने के कारण होता है। इन मरीजों में आँखों, गुर्दों, स्नायु, मस्तिष्क, हृदय के क्षतिग्रस्त होने से इनके गंभीर, जटिल, घातक रोग का खतरा बढ़ जाता है।
भोजन पेट में जाकर एक प्रकार के ईंधन में बदलता है जिसे ग्लूकोज कहते हैं। यह एक प्रकार की शर्करा होती है। ग्लूकोज हमारे रक्त धारा में मिलता है और शरीर की लाखों कोशिकाओं में पहुंचता है। pancreas (अग्न्याशय) ग्लूकोज उत्पन्न करता है इनसुलिन भी रक्तधारा में मिलता है और कोशिकाओं तक जाता है।
मधुमेह बीमारी का असली कारण जब तक आप लोग नही समझेगे आपकी मधुमेह कभी भी ठीक नही हो सकती है जब आपके रक्त में वसा (गंदे कोलेस्ट्रोल)LDL की मात्रा बढ जाती है तब रक्त में मोजूद कोलेस्ट्रोल कोशिकाओ के चारों तरफ चिपक जाता है !और खून में मोजूद जो इन्सुलिन है कोशिकाओं तक नही पहुँच पाता है (इंसुलिन की मात्रा तो पर्याप्त होती है किन्तु इससे द्वारो को खोला नहीं जा सकता है, अर्थात पूरे ग्लूकोज को ग्रहण कर सकने के लिए रिसेप्टरों की संख्या कम हो सकती है)
वो इन्सुलिन शरीर के किसी भी काम में नही आता है जिस कारण जब हम शुगर level चैक करते हैं शरीर में हमेशा शुगर का स्तर हमेशा ही बढा हुआ होता है क्यूंकि वो कोशिकाओ तक नहीं पहुंची क्योंकि वहाँ (गंदे कोलेस्ट्रोल)LDL VLDL जमा हुआ है जबकि जब हम बाहर से इन्सुलिन लेते है तब वो इन्सुलिन नया-नया होता है तो वह कोशिकाओं के अन्दर पहुँच जाता है !
तो ऐसी स्थिति मे हम क्या करें ??
राजीव भाई की एक छोटी सी सलाह है कि आप insulin पर ज्यादा निर्भर ना रहें ! क्यूंकि ये insulin डाईब्टीज से भी ज्यादा खराब है side effect इसके बहुत हैं !! तो आप ये आयुर्वेद की दवा का फार्मूला लिखिये !
और जरूर इस्तेमाल करें !!
100 ग्राम (मेथी का दाना )ले ले इसे धूप मे सूखा कर पत्थर पर पीस कर इसका पाउडर बना लें !
100 ग्राम (तेज पत्ता ) लेलें इसे भी धूप मे सूखा कर पत्थर पर पीस कर इसका पाउडर बना लें !
150 ग्राम (जामुन की गुठली )लेलें इसे भी धूप मे सूखा कर पत्थर पर पीस कर इसका पाउडर बना लें !
250 ग्राम (बेलपत्र के पत्ते ) लेलें इसे भी धूप मे सूखा कर पत्थर पर पीस कर इसका पाउडर बना लें !
_________________
तो
मेथी का दना – 100 ग्राम
तेज पत्ता ——- 100 ग्राम
जामुन की गुठली -150 ग्राम
बेलपत्र के पत्ते – 250 ग्राम
तो इन सबका पाउडर बनाकर इन सबको एक दूसरे मे मिला लें ! बस दवा तैयार है !!
इसे सुबह -शाम (खाली पेट ) 1 से डेड चम्मच से खाना खाने से एक घण्टा पहले गरम पानी के साथ लें !!
2 से 3 महीने लगातार इसका सेवन करें !! (सुबह उठे पेट साफ करने के बाद ले लीजिये )
____________________________
अगर आप इसके साथ एक और काम करे तो सोने पे सुहागा हो जाएगा ! और ये दवा का असर बहुत ही जल्दी होगा !! जैसा कि आप जानते है शरीर की सभी बीमारियाँ वात,पित ,और कफ के बिगड़ने से होती हैं !! दुनिया मे सिर्फ दो ही ओषधियाँ है जो इन तीनों के सतर को बराबर रखती है !!

Tuesday, 25 July 2017

चेहरे के दाग धब्बे हटाए

 चेहरे के काले दाग धब्बे, मुहासों के निशान से छुटकारा पाए


चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए?जाने दाग धब्बे हटाने के घरेलू उपाय | यौवन लाता है मुहासे जो छोड़ जाते है दाग और धब्बे| सावधानी तो पहले से ही रखनी चाहिए की मुहासे ही न हो और अगर हो गए हो तो उन के घरेलु इलाज करना चाहिए| अगर लापरवाही रखी तो मुहासों के कारण दाग धब्बे हो जाते है जिन्हें निकालना मुश्किल है, नामुम्किन नहीं| चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए उस के लिए घरेलु नुस्खे यहाँ पर आप जानेंगे | 
कई व्यक्तियों में ऐसा देखा जाता है की दाग और धब्बे प्रमाण में बहुत है और काले भी है| ऐसे दाग धब्बे हटाने के उपाय में यह प्रयोग करे:

दाग धब्बे हटाने के उपाय - Chehre Ke Daag Mitane Ke Upay

  • बेकिंग पाउडर, हाइड्रोजन पेरोक्साइड (६%) का पेस्ट बना के दाग धब्बे वाले जगह पर अच्छी तरह से घिसे कम से कम ५ से १० मिनट तक| 
  • हाइड्रोजन पेरोक्साइड न मिलने पर आप सिरका बेकिंग पाउडर के साथ उपयोग कर सकते है| 
  • जटिल दाग और धब्बे का एक दूसरा उपाय है निम्बू का रस, शहद और एक-दो बूँद ग्लिसरीन का मिश्रण| काले दाग और धब्बे पर यह लगा के थोड़ी देर तक घिसते रहिये और आधे घंटे के बाद धो दे| 
  • हल्दी के साथ निम्बू का रस और शहद का भी अच्चा लेप तैयार होता है काले दाग के लिए| हल्दी और निम्बू दोनों चेहरे के काले दाग धब्बे को मिटाने में सफल सामग्री है| 
  • जटिल से जटिल काले दाग के लिए संतरे का चिल्का का उपयोग लाभकारी होता है| ताजे छिलके को कूट दे और शहद मिला के काले दाग पर लगा दे और देखे कैसे यह मिट जाते है|

चेहरे के दाग कैसे हटाए इस के अन्य उपाय - Gharelu Upay Apke Face Ke Liye

चेहरे के दाग कैसे हटाए अगर यह दाग बहुत गहरे और काले नहीं है जैसे की मुहासों के कारण बनी हलके दाग और आँखों के नीचे के दाग| इन साधारण दाग धब्बो को  दूर करने के लिए आप यह प्रयोग करे: 
  • सिर्फ दूध का उपयोग करे तो भी काली चमड़ी दूध में रहित लैक्टिक एसिड से धीरे से सवर जाती है| 
  • दूध के साथ आप हल्दी का उपयोग करे तो और भी शक्तिशाली लेप तैयार होता है| रूखी त्वचा के लिए यह मिश्रण श्रेष्ट है| तेली त्वचा के लिए हल्दी और निम्बू का रस बेहतर रहता है| 
  • एक और असरकारक लेप दाग और धब्बे के लिए बनाए इस तरह: घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस ले, हल्दी मिलाये, निम्बू का रस मिलाए, थोड़ासा  बेकिंग सोडा मिलाए और इसे साधारण और जटिल दाग धब्बे हटाने के लिए उपयोग में ले| 
  • हलके से दाग और धब्बे हो तो आप सिर्फ गुलाब की पंखुड़ी को कूट कर दूध में मिला के मल दे तो त्वचा संवर जाएगी|
  • नारियल का तेल में हल्दी और बेकिंग सोडा मिलाये और फिर हिलाए और चेहरे पर लगाने से पहले निम्बू का रस चेहरे के काले दाग वाले जगह पर घिसते रहे| रुखी त्वचा के लिए यह बेहतर है|
  • दही और हल्दी का उबटन बना के नियमित उपयोग करने से त्वचा का रंगत सुधर जाता  है| 
  • बेसन, चावल का आटा भी आप दही में मिला के चेहरे पर घिस सकते है जिस से मृत कोशिका निकल जाएगी और चेहरा निखर उठेगा 

Monday, 24 July 2017

सौन्दर्य के लिए आसान आयुर्वेदिक नुस्खे

  सौन्दर्य के लिए  आसान आयुर्वेदिक नुस्खे




हमें अपनी त्वचा की देखभाल भी प्राकृतिक तरीके (Natual Skin Care) से ही करना चाहिए क्योंकि प्रकृति में ही छिपा है हमारी सुंदरता का राज। बस हमें इसके असर और इस्तेमाल की जानकारी होनी चाहिए। इसमें न तो कोई साइड इफेक्ट का डर है और न ही किसी रिएक्शन का खतरा।
चेहरे और त्वचा का सौन्दर्य, रंगत और कोमलता बढ़ाना चाहते हैं तो हमें प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधन का इस्तेमाल इसलिए भी करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे चेहरे और त्वचा में कुदरती आभा आएगी और यह सुंदरता टिकाऊ भी होगी।
त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान (Harmful Elements for Skin) सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों, धूप, प्रदूषण, तनाव, नींद की कमी, ध्रूमपान और शराब के सेवन से होती है।
बाजार में बिकने वाले महंगे सौंदर्य उत्पाद पर यकीन करने की बजाय अगर हम घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों (Home based Ayurvedic Remedies) को आजमाएं तो त्वचा में निखार और चमक आने के साथ-साथ त्वचा स्वस्थ भी रहेगी।

 1. हल्दी से हटते हैं मुहांसे 
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक एंटी-फंगल है। इसके लेप लगाने से त्वचा पर मुहांसे, पिंपल और पिग्मेंटेशन नहीं होते हैं।
2. चंदन से स्किन में आता ग्लो
बाजार में त्वचा की देखभाल के लिए बिकने बनने वाले ज्यादातर कॉस्मेटिक में चंदन का इस्तेमाल होता है। चंदन से त्वचा में निखार आता है। चंदन त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और मुहांसे नहीं होते हैं।
3. एलोवेरा त्वचा की करती सुरक्षा
एलोवेरा एक नेचुरल एंटी क्लिंजर (Natural Skin Cleanser) है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमटरी गुण से त्वचा की बाहरी परत को सुरक्षा मिलती है। इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन (Skin Infection) होने पर होने वाली जलन भी कम होती है।
4. नीम की पत्ती से त्वचा में आती चमक
त्वचा के लिए नीम की पत्ती काफी कारगर होती है। इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है। नीम की पत्ती के पाउडर और पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ी को नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
5. एवाकाडो से स्किन को मिलता प्रोटीन
एवाकाडो (Avocado) से त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। यह ड्राय स्किन वालों के लिए काफी कारगर है। एवाकाडो में प्रोटीन होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।
6. नींबू से मिटती हैं झुर्रियां
चेहरे पर नींबू का रस लगाएं। निचोड़े गए नींबू के छिलके भी चेहरे पर कुछ दिन तक मल सकते हैं। इससे चेहरे की झुर्रियां मिटेंगी। मुंह धोते समय गालों को हथेलियों से थपथपाकर सुखाएं, इससे गालों में रक्त का संचार बढ़ता है और झुर्रियां मिट जाती हैं।
7. डार्क स्पॉट मिटाने के लिए टमाटर है कारगर
चेहरों का डार्क स्पॉट (Dark Spots) मिटाने में टमाटर काफी असरदार है। टमाटर के रस में नींबू का रस, हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर लेप बना लें। इस लेप को गालों पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से चेहरे को धो लें। रोज एक बार इसे आजमाएं। डार्क स्पॉट खत्म हो जाएँगे।
8. चुकंदर चेहरे को बनाएगी गुलाबी
चुकंदर का सेवन त्वचा में गुलाबी निखार लाता है। चुकंदर में काफी मात्रा में आइरन होता है, जिससे हीमोग्लोबिन मिलता है। इसे पीस कर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। रोजाना इसे आजमाने से चेहरे पर गुलाबी निखार आता है।
9. अंकुरित चना और मूंग खाएं
अंकुरित चना और मूंग सुबह-शाम खाएं। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म होंगी। चना और मूंग में विटामिन ई होता है, जो झुर्रियां मिटाने में कारगर होता है। चना और मूंग नियमित खाने से स्किन में ग्लो आता है।
10. गाजर का रस पीएं
गाजर में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है, एक ग्लास गाजर का रस रोज पिएं। इससे त्वचा में निखार आता है, झुर्रियां गायब होती हैं।

खजुर खाने के लाभ जाने

खजुर खाने के  लाभ  जाने 

खजूर शरीर को स्वस्थ रखने और मजबूत बनाता है। खजूर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें बहुत ज़्यादा पौष्टिकता होती है। अगर पाचन शक्ति अच्छी हो तो खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद है। 100 ग्राम खजूर से रोजाना की इतनी फीसदी ज़रूरत पूरी होती है।
-डायटरी फाइबर
-पोटैशियम
-विटामिन बी6
-मैग्नीशियम
-आयरन
-कैल्शियम
इससे सेहत को फायदे
1- इसमें बहुत अधिक मात्रा में डायटरी फाइबर पाए जाते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इससे पाचन भी ठीक रहता है।
2- इसमें टैनिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है। इससे संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है। यह रक्त के स्राव को भी रोकता है।
3- यह विटामिन ए का बहुत अच्छा स्रोत है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
4- इसमें बीटा कैरोटिन नामक फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं। यह कोलोन, ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और
लंग कैंसर से बचाव करने में भी मददगार होता है।
5- इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा
सकता है। इसके साथ ही यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत होता है। इससे हड्डियां भी
मजबूत होती हैं।
6- सूखा हुआ खजूर आमाशय को बल प्रदान करता है।
7- खजूर दिल को ताकतवर बनाता है। यह शरीर में रक्त वृद्धि करता है।
8- साइटिका रोग से पीड़ित लोगों को इससे विशेष लाभ होता है। खजूर के सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाती है।
9- लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर मददगार साबित होता है।
10- जुकाम से परेशान रहते हैं तो एक गिलास दूध में पांच दाने खजूर डालें। पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची और उसे अच्छी तरह उबाल कर उसमें एक चम्मच घी डाल कर रात में पी लें। सर्दी-जुकाम बिल्कुल ठीक हो जाएगा।